राणा सोढी ने निशानेबाज़ रिया राजेश्वरी को दी बधाई

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के खेल और युवक सेवाओं बारे मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज कुवैत शूटिंग फैडरेशन द्वारा करवाई गई एशियन ऑनलाइन शूटिंग चैंपियनशिप में वूमैन ट्रैप इवेंट में पहला स्थान हासिल करने के लिए निशानेबाज़ रिया राजेश्वरी कुमारी को बधाई दी। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि भारत के 24 सदस्यीय शूटिंग ग्रुप ने चार स्वर्ण, दो रजत और पाँच काँस्य पदक जीतकर मैडल सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि वूमैन ट्रैप में राजेश्वरी कुमारी ने 138 स्कोर के साथ जबरदस्त ढंग से जीत हासिल की। श्रेयासी सिंह ने इतने ही स्कोर के साथ काउंट-बैक के आधार पर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि मनीशा कीर 150 में से 136 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही। खेल मंत्री ने बताया कि भारतीय निशानेबाज़ों ने करनी सिंह शूटिंग रेंज, नयी दिल्ली से ऑनलाइन मुकाबले में हिस्सा लिया। खेल मंत्री राणा सोढी ने आगे बताया कि आने वाले दिनों में रिया को बनता सम्मान दिया जायेगा।

Advertisements

जि़क्रयोग्य है कि ट्रैप शूटर रिया राजेश्वरी कुमारी पटियाला के शाही परिवार से सम्बन्ध रखती हैं। सीनियर इंडिया टीम की जर्सी पहनने वाली वह पटियाला रियासत की चौथी पीढ़ी में से है। शॉटगन शूटर रणधीर सिंह की बेटी रिया, परिवार की पहली महिला है जो अंतरराष्ट्रीय खेल अखाड़े का हिस्सा बनी है। उसके पिता रणधीर सिंह ने रिकार्ड 31 सालों (1964-1994) के लिए देश की नुमायंदगी की और लगातार छह ओलम्पिक मुकाबलों में हिस्सा लेने का गौरव हासिल किया। उन्होंने 1978 बैंकॉक एशियन खेल में भी स्वर्ण पदक जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here