समाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब की तरफ से 6 फरवरी को भारत बंद का भरपूर समर्थन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाजिक संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरविन्द्र कौर के दिशा-निर्देशों अनुसार महिन्द्र सिंह हीर, इंजी. किशोर गुरु (इंचार्ज पंजाब तथा चण्डीगढ़), तीर्थ राम तोगडिय़ा (महासचिव), हरविन्द्र सिंह प्रिंस (प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग), कुलवंत सिंह चौहान पूर्व एैस.डी.एैम., हरदयाल सिंह, अमर सिंह बरनाला, हरचंद सिंह जखवाली, प्रगट सिंह राजेआना (सभी उप-प्रधान), राजिन्द्र कौर, हरजिन्द्र कौर (स्त्री विंग) ने एक सांझी प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कृषी/किसान/मज़दूर विरोधी तथा श्रम कानून विरुद्ध पास किये गये काले कानूनों को रद्द करवाने के लिए संयुक्त मोर्चे की तरफ से 6 फरवरी को भारत बंद को पार्टी की तरफ से भरपूर समर्थन देने का ऐलान किया गया है।

Advertisements

इस संबंधी पंजाब के पार्टी दफ्तर की तरफ से समूह जिला यूनिटों को 6 फरवरी वाले दिन भाग लेने के फैसले से अवगत करवा दिया गया है। पंजाब यूनिट के पार्टी प्रधान महिन्द्र सिंह हीर ने बताया कि पार्टी की तरफ से कृषि/किसान विरोधी तथा श्रम कानूनों विरुद्ध पास किए बिलों/ कानूनों को रद्द करवाने के लिए पंजाब में जिला स्तर पर रैलियां/रोष प्रदर्शन किये गये हैं जो की लगातार जारी रहेंगे।

श्री हीर ने यह भी बताया कि अब यह किसान आंदोलन भारत के हर वर्ग का आंदोलन बन गया है। जोकि काले कानूनों के रद्द होने पर ही वापिस होगा। उन्होंने यह भी बताया कि अगर संविधान तथा भारत देश को बचाना है तो हर एक देश वासी को इस आंदोलन का हिस्सा बनना ही पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here