रामभक्तों के सहयोग से होगा राम मंदिर का निर्माण: खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण में रामभक्तों द्वारा स्वैच्छा से दान देने पर भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना दानी रामभक्तों का धन्यवाद किया। खन्ना ने इस मौके कहा कि मर्यादा पुरु षोतम श्रीराम भगवान विष्णु के अवतार हैं जिन्होंने संसार को मर्यादा में रहते हुए जीवन जीने तथा मानव धर्मों की पालना करने का संदेश दिया है।

Advertisements

श्रीराम के जीवन से हर व्यक्ति अपने परिवारिक, सामाजिक तथा धार्मिक कर्तव्यों का पालन करना सीख कर खुशहाल तथा प्रतिष्ठित जीवन जी सकता है। श्री खन्ना ने कहा कि बहुत लंबे समय से हिंदुओं की मांग के अनुरू प आयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा करवाया जा रहा है जिसके चलते लोगों में खुशी की लहर है। खन्ना ने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण रामभक्तों के सहयोग से होगा।

भारत के साथ साथ विदेशों में रह रहे लोग भी श्रीराम मंदिर निर्माण में भरपूर सहयोग कर रहे हैं। खन्ना ने बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण में रयात बाहरा ग्रुप आफ इंस्टीच्यूट की तरफ से गुरविंदर बाहरा ने 1 लाख, अशोक गर्ग (दिल्ली) ने 1 लाख 1 हजार, मोहन लाल जैन ने 51 हजार, डा. जमील बाली ने 11 हजार, एडवोकेट पियूष खन्ना ने 5100, अनुराग सूद ने 5100 तथा होशियारपुर से कई रामभक्तों ने 2100-2100 रु पए की राशी श्रीराम मंदिर के लिए स्वैच्छा से दान दी है। श्री खन्ना ने सभी रामभक्तों का श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here