महिला कांग्रेस बिमला कटारिया के पक्ष में चुनाव प्रचार में डटी, लोगों से मिल रहा भरपूर समर्थन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड-47 से कांग्रेस उम्मीदवार बिमला देवी कटारिया के पक्ष में महिला कांग्रेस की टीम जिला अध्यक्ष तरनजीत कौर सेठी की अगुवाई में चुनाव प्रचार में डटी हुई है।

Advertisements

इस दौरान घर-घर चुनाव प्रचार करते हुए श्रीमती सेठी ने लोगों को आश्वस्त किया कि जिस प्रकार बिमला देवी के पति पूर्व पार्षद कमलजीत कटारिया जनता की सेवा में 24 घंटे उपस्थित रहते हैं, उसी प्रकार उनकी धर्मपत्नी बिमला कटारिया भी जनता की सेवा को समर्पित हैं व रहेंगी।

उन्होंने लोगों को कांग्रेस सरकार द्वारा शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यों तथा भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में हमारा शहर पंजाब का नंबर 1 शहर बनेगा और यह शहर वासियों के सहयोग से ही संभव है। इसलिए नगर निगम में कांग्रेस का मेयर बनाने के लिए कांग्रेसी पार्षदों को विजयी बनाएं व शहर के विकास को और भी गति प्रदान करें। इस दौरान बिमला कटारिया ने भी लोगों से उनके पक्ष में वोट की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here