Tuesday, October 27, 2026
Home Latest 2019 में महिलाएं निभाएंगी निर्णायक भूमिका: रीना जेतली

2019 में महिलाएं निभाएंगी निर्णायक भूमिका: रीना जेतली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। 2019 का चुनाव देश की तरक्की के लिए बहुत महत्व रखता है, क्योंकि इस चुनाव में मुकाबला सच और झूठ में हैं। उपरोक्त शब्द भारतीय जनता महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष रीना जेतली ने भारतीय जनता महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश सचिव, लोकसभा होशियारपुर की प्रभारी पार्षद नीति तलवाड़ द्वारा करवाए गए प्रभावशाली महिला सम्मेलन में उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहे।

Advertisements

रीना जेतली ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक केवल झूठ का सहारा लिया है और कांग्रेस के झूठ को माननीय अदालत भी अपना प्रमाण पत्र भी दे चुकी है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में महिला शक्ति निर्णायक भूमिका निभाएगी, क्योंकि आज महिलाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन हितैषी योजनाओं के कारण सुकून महसूस कर रही हैं।

इस मौके पर भारतीय जनता महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश सचिव, लोकसभा होशियारपुर की प्रभारी पार्षद नीति तलवाड़ ने कहा कि महिला मोर्चा पंजाब प्रदेश की महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोडऩे में कामयाब रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं भारत माता की जय पर पाबंदी लगाने वाले संगठनों को कभी भी अपने मनसूबों में कामयाब नहीं होने देंगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्म निर्भर बनें, इस लिए महिला मोर्चा घर-घर जाकर मोदी जी की योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुंचाएगा।

समारोह को भाजपा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरबजीत कौर, सुदेश सांपला, पूजा वशिष्ट ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या तजिंदर कौर और सुषिमा सेतिया के अलावा रजनी तलवाड़, गुरमिंदर कौर लाडी, ऊषा देवी, मनप्रीत कौर सैनी, रोबी झा, बरखा फूल चंद, परमजीत कौर, तृप्ता देवी व भारी तादाद में अन्य महिलाएं भी उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here