अखिल भारतीय कल्याण मंच ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मोत्सव

manch photo

होशियारपुर, 3 अक्टूबर: लाल बहादुर शास्त्री जी की 111वीं जयंति के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कल्याण मंच की तरफ से माडल टाउन क्लब में सतनाम सिंह ग्रेवाल की अध्यक्षता एवं डा. मंजू शर्मा की देखरेख में श्रद्धापूर्वक एवं धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर राज्य सभा सांसज अविनाश राय खन्ना के राजनीतिक सचिव संजीव तलवाड़ ने विशेष तौर से पहुंच कर कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान राज्य सभा सांसद खन्ना ने फोन के माध्यम से उपस्थिति को संबोधित किया। इस अवसर पर तलवाड़ ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश वासियों में नई ऊर्जा का संचार किया था, जोकि आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने शास्त्री जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा की। इस दौरान भूपिंदर सिंह पाहवा, पार्षद बिक्रमजीत सिंह कलसी, हरजिंदर सिंह रीहल, इंजी. रणवीर सिंह सोच, सुदर्शन पराशर, एडवोकेट नवीन जैरथ, पार्षद नरिंदर सिंह, रघुवीर सिंह बेदी के अलावा गुलजार सिंह कालकट इत्यादि ने संबोधित करते हुए शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर गुलजार सिंह कालकट, अवतार बावा और रवि लोचन ने देश भक्ति के गीत एवं कविता सुनाई। इसके अलावा नाइस भांगड़ा ग्रुप के सदस्यों ने भांगड़ा पेश किया। इस अवसर पर हरजीत सिंह मठारू, ओ.पी. द्विवेदी, जे.ई. निर्मल सिंह, परमजीत सिंह कल्याण, मलकीत सिंह महेरू, तनवीर परुथी, अमन सूद, चेतन सूद, जीवन लत्ता, दलजीत सिंह, अवतार गिरि, इंजी. डी.पी. सोनी, विजय कुमार, महा सिंह बस्सन, दविंदर कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर अखिल भारतीय कल्याण मंच के महामंत्री प्रेम नाथ जोशी व मस्तान सिंह ग्रेवाल ने उपस्थिति का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंच संचालन हरजिंदर सिंह ने किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here