शहीद नायब सूबेदार परविंदर सिंह के पारिवारिक सदस्य को नौकरी और एक्स-ग्रेशिया देने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने 22-पंजाब रेजीमैंट के शहीद नायब सूबेदार परविंदर सिंह के पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए एक्स-ग्रेशिया मुआवज़ा देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा के नज़दीक बटालिक सैक्टर (लेह) के ऊँचाई वाले क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान परविंदर सिंह की जान चली गई थी। जूनियर कमिशन्ड अफ़सर अपने पीछे पिता, पत्नी और 11 एवं 13 साल की उम्र के दो पुत्र छोड़ गए हैं।

Advertisements

शहीद के परिवार के साथ हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उनको हर संभव सहयोग और सहायता दी जाएगी। शहीद परविंदर सिंह की मृतक देह 28 फरवरी (रविवार) को जगराओं में उनके पैतृक स्थान में पहुँचेगी और इसी दिन सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here