Sunday, October 25, 2026
Home National एक्टिंग और सिंगिंग में है पैशन तो बनाएं कैरियर: दीपी दिलप्रीत

एक्टिंग और सिंगिंग में है पैशन तो बनाएं कैरियर: दीपी दिलप्रीत

रोहतांग (द स्टैलर न्यूज़)। रोहतांग की दिलकश बर्फीली वादियों में दिल रोमांटिक हो जाता है। एेसी ही वादियों में फिल्माया गया अपना नया ट्रैक इश्क खुदा है लेकर आए बाबी बाजवा और दीपी दिलप्रीत। सोमवार को बाबी बाजवा ने इस ट्रैक के बारे में मीडिया को जानकारी दी।बाबी बाजवा ने बताया कि इश्कखुदा है को रोहतांग की मनमोहक बर्फ़ीली वादियों में फिल्माया गया है। उन्होंने बताया कि यह एक रोमांटिक गीत है। जिसे लिरिक्स स्टार लिरिक्स राइटर भट्टी भड़ी वाला ने लिखें हैं। इसको उन्होंने और दीपी दिलप्रीत ने आवाज दी है।बाबी बाजवा ने कहा कि हिंदी पंजाबी मिक्स ये उनका दसवां ट्रैक है।

Advertisements

थियटर और डायरेक्शन के साथ साथ मॉडलिंग , सिंगिंग व एक्टिंग में उनकी रुचि है। इस गीत में उन्होंने एक्टिंग, सिंगिंग दोनो में हाथ आजमाए हैें। इस मौके पर दीपी दिलप्रीत ने कहा कि सिंगिंग व मॉडलिंग में ही कॅरियर बनाने की इच्छा से शुरुआत कर वह अपने पांचवें ट्रैक तक पहुंच सकी हैं। उन्होंने कहा कि यह हिंदी पंजाबी िमक्स ट्रैक सभी को काफी पसंद आ रहा है।

उन्होंने कहा कि उनका इरादा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक नया मुकाम बनाना है। फिलहाल वह अपने इस ट्रैक को देश विदेश तक के प्रयास में जुटी हैं। उन्होॆंने कहा कि रोहतांग की बर्फीली वादियों में इसकी शूटिंग काफी चैलेंजिंग थी लेकिन क्रू के सदस्यों की वजह से यह सबकुछ संभव हो सका। सतरंग एंटरटेनर के बैनर तले प्रस्तुत इश्क खुदा है के प्रोड्यूसर कश्मीर सिंह सोहल हैं व बोल भट्टी भड़ी वाला के है व म्यूजिक मिस्टर डोप ने दिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here