हिमाचल के प्रसिद्ध व्यापारी रजनीश ने राम मंदिर निर्माण के लिए भेंट की 51 हज़ार की राशि

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे भगवान श्री रामचंद्र जी के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए राम भक्तों और शहर वासियों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। इसी श्रृंखला के तहत पूरे देश भर में धन समर्पण के लिए जो अभियान 15 जनवरी से 7 मार्च तक चल रहा है, इस अभियान के तहत बहुत से राम भक्तों ने मंदिर निर्माण के लिए अपना बढ़-चढक़र समर्पण भाव अर्पित किया।

Advertisements

इसी कड़ी के तहत भडरोया (हिमाचल प्रदेश) में प्रसिद्ध व्यापारी रजनीश गांधी ने 51 हज़ार की राशि राम भक्तों को समर्पण की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं संघ के माननीय जिला संघचालक अशोक चोपड़ा, भारत गंडोत्रा, संदीप जोशी, दीपक गुप्ता सहित अन्य गणमान्य राम भक्तों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here