चाइना डोर की चपेट में आने से नगर कौंसिल दसूहा में कार्यरत लखविंदर के होंठ कटे, हालत स्थिर

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मनु रामपाल। दसूहा नगर कौंसिल में कार्यरत एक कर्मचारी चाइना डोर की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया। जिले तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसके होंठ पर तुरंत स्टिच लगाए और प्लास्टिक सर्जरी के लिए उसे पीजीआई जाने की सलाह दी। डाक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है, मगर प्लास्टिक सर्जरी होनी है।

Advertisements

जानकारी अनुसार दसबहा नगर कौंसिल में कार्यरत लखविंदर सिंह तरसेम सिंह निवासी नूरपुर अपने मोटरसाइकिल पर सायं करीब साढे 4 बजे फ्लाई ओवर से जा रहा था कि अचानक चाइना डोर उसके चेहरे से लिप्ट गई। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता व रुकता तब तक उसके होंठ बुरी तरह से कट गए थे। लखविंदर को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टर ने उसके होंठ पर स्टिच लगाए और बताया कि उसकी हालत स्थिर है। हादसे की सूचना मिलते ही नगर कौंसिल के अन्य कर्मचारी व सुखविंदर के सम्बंधी भी अस्पताल पहुंच गए थे। देर सायं करीब साढे 7 बजे उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here