आशीष घई ने इंग्लैंड में एच.डी.सी.ए. का नाम किया रोशन : डा. दलजीत खेला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक एक स्थानीय होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में एच.डी.सी.ए. के अध्यक्ष डा. दलजीत खेला ने होशियारपुर के युवा क्रिकेटर आशीष घई को इंग्लैंड में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया। अपने संबोधन में डा. खेला ने कहा कि क्रिकेटर आशीष घई ने इंगलैंड में अपने शानदार प्रदर्शन से होशियारपुर एच.डी.सी.ए. के साथ साथ पी.सी.ए. का भी नाम रोशन किया। उन्होंने आशीष घई को एच.डी.सी.ए. की ओर से भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा प्रकट की कि भविष्य में भी यह युवा क्रिकेटर अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए क्रिकेट की नई बुलंदियों को छुएगा।

Advertisements

इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव डा. रमन घई ने क्रिकेट को आगे लेजाने के लिए एच.डी.सी.ए. की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी समूह एसोसिएशन के सदस्यों को दी। डा. घई ने बताया कि एच.डी.सी.ए. की ओर से होशियारपुर में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए लडक़ों के साथ साथ अब लड़कियों का भी क्रिकेट ट्रेनिंग सैंटर स्थापित किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय खिलाड़ी व जिला महिला कोच दविंदर कौर लड़कियोंं को क्रिकेट की बारीकियां सिखाकर उन्हें होशियारपुर व पंजाब की टीमों में खेलने के लिए तैयार कर रही है।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अश्विनी कपूर, सुभाष शर्मा, डा. पंकज शिव, विवेक साहनी, डा. अवनीश ओहरी, जतिंदर सूद, गौरव वालिया। डा. राज कुमार सैनी, ठाकुर योगराज, मनोज ओहरी आदि पदाधिकारीयों के अलावा कुलदीप धामी, कोच दलजीत सिंह, आशीष घई, अमित ठाकुर, जसबीर सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here