Saturday, October 24, 2026
Home Latest बराबरी पर रहा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को...

बराबरी पर रहा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित हाकी मैच

Hockey-played-senior-under-19-team-organised-Ranjit-Singh-rana-Hoshiarpur-Punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हाकी खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा के प्रयासों से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित हाकी मैच रेलवे मंडी हाकी मैदान में करवाया गया। मैच होशियारपुर सीनियर और होशियारपुर अंडर-19 की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में दोनों टीमों ने एक-एक गोल दागा तथा किसी ने भी एक दूसरे को हावी नहीं होने दिया। जिसके चलते मैच बराबरी पर रहा।

Advertisements

इस मौके पर रणजीत सिंह राणा ने कहा कि किसी भी बड़े पर्व एवं त्यौहार पर युवाओं को खेलों के साथ जोडऩे का उनका यह प्रयास है ताकि युवा नशा व अन्य बुराईयों से बचें। उन्होंने कहा कि इस प्रयास में कोच सुरजीत का उन्हें पूर्ण सहयोग मिल रहा है। उन्होंने खिलाडिय़ों को बढिय़ा खेल प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी तथा खेल में प्रदेश व देश का नाम विश्व स्तर पर ऊंचा करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर अरुणदीप सिंह, संदीप सिंह दीपी के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here