Thursday, October 22, 2026
Home Latest संतोख नगर गोलीकांड मामला: एस.टी.एफ. ने की थी कार्रवाई, एक युवक गिरफ्तार

संतोख नगर गोलीकांड मामला: एस.टी.एफ. ने की थी कार्रवाई, एक युवक गिरफ्तार

STF-arrested-criminal-santokh-nagar-Hoshiarpur-Punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के मोहल्ला संतोख नगर में शुक्रवार को चली गोली कांड मामले की पर्तें उखडऩी शुरु हो गई हैं। असल में उक्त युवकों संबंधी पुलिस के पास कुछ जानकारी थी तथा उसी के चलते पुलिस द्वारा पिछले कुछ दिनों से ट्रैप लगा रखा था। शुक्रवार को जब वह युवक गाड़ी लेकर निकले तो एस.टी.एफ. के जवान जोकि सादी वर्दी में था ने उन्हें रुकने का इशारा किया। सिवल वर्दी में किसी अंजान को देखकर युवकों ने गाड़ी भगा ली तथा इसी दौरान जवान ने गाड़ी के टायर पर फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज से पूरा मोहल्ला कांप उठा और दहशत फैल गई।

Advertisements

कोई इसे गैंगवार के चलते हुई वारदात करार दे रहा था तो कोई अन्य तरह का कयास लगा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया था तथा घटना के काफी देर बाद पता चला कि एस.टी.एफ. किसी सूचना के आधार पर युवकों को धरने पहुंची थी तथा इसी दौरान गोली चली।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बाद में सुखदेव सिंह ढिल्लो पुत्र सुच्चा सिंह निवासी बूथगढ़ को गिरफ्तार किया तथा उस पर धारा 307 व कुछ अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। पता चला है कि ढिल्लो पर गुरदासपुर में किसी लड़ाई झगड़े के मामले में अदालत द्वारा भगौड़ा करार दिया गया था तथा इसे लेकर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसके अलावा गुप्त सूत्रों ने पुलिस को इस संबंधी और भी सूचना दी थी। जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई को अमल में लाकर ढिल्लो को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे युवक शमशेर सिंह गैला को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

इस घटना संबंधी सामने आई सी.सी.टी.वी. फुटेज में कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई हो संबंधी कोई सुराग नहीं लग रहा था, इसके चलते लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किसी प्रकार एक्स.यू.वी. तेजी के साथ जा रही है तथा उसके पीछे एक व्यक्ति हाथ में रिवाल्वरनुमा चीज लेकर भाग रहा है व बाद में वह अपने साथियों के साथ कार में बैठकर चला जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here