Wednesday, October 28, 2026
Home Latest भतीजा निकला चाची का कातिल, गिरफ्तार

भतीजा निकला चाची का कातिल, गिरफ्तार

nephew-kills-his-aunty-Gurdaspur-police-arrested-Punjab1

गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत दिवस गुरदासपुर के दीनानगर की रिहायशी कालोनी में एक महिला की हत्या को आरोप में पुलिस ने उसके भतीजे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना जुल्म कबूल कर लिया है।

Advertisements

इस संबंधी मीडिया को जानकारी देते हुए एस.एस.पी. हरचन सिंह भुल्लर ने बताया कि 1 नवंबर को कृष्णा इनक्लेव में सीमा सुरक्षा बल के जवान सुभाष चंद्र की पत्नी अंजू बाला की हत्या हो गई थी। उन्होंने बताया कि हत्या के एक दिन पहले ही उसका पति छुट्टी काट कर कलकत्ता वापस अपनी ड्यूटी के लिए गया था।

nephew-kills-his-aunty-Gurdaspur-police-arrested-Punjab1

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि हत्या लूटपाट की नीयत से की गई है तथा जांच में यह बात सामने आई कि इस हत्या में सुभाष के भतीजे अनिल कुमार उर्फ बब्बू निवासी बांठांवाला का हाथ है। पूछताछ में अनिल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि अनिल को गिरफ्तार करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here