भाजपा कार्यालय में तीक्ष्ण सूद ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया गया। जिसमें सैकड़ों की गिनती में लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे तथा तीक्ष्ण सूद ने उनकी समस्याएं सुनी। लेबर यूनियन के सदस्यों ने भी रेहड़ी वालों के द्वारा लेबर यूनियन शैड पर दोबारा कब्जा करने की शिकायत की। लाजवंती नगर से पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि उनके रिहायशी क्षेत्र में भुक्की का डीपू अवैध तौर पर चल रहा है जिसकी बदबू से स्थानीय निवासियों का जीना दुर्लभ हो गया है।

Advertisements

बस्सी पुराणी से पहुंचे लोगों ने बताया कि उनका ट्रांसफॉर्म जलने के 6 महीने बाद भी बदला नहीं गया जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। हरियाणा से पहुंचे कुछ लोगों ने शिकायत की कि नगर परिषद कर्मी उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसे देने के लिए बेवजह चक्कर लगवा रहे हैं। एक अन्य शिकायत के अनुसार अर्जुन नगर निवासियों ने बताया कि बी.एस.एन.एल दफ्तर को जाने वाली पानी सप्लाई की पाइप फटने के कारण नगर निगम का पानी व्यर्थ जा रहा है तथा सडक़ों को नुकसान पहुंच रहा है। इस मौके पर सूद ने कहा कि पानी के विषय में हो रही कमी को रोकने के लिए सभी को जागरूक होना चाहिए। इसके अतिरिक्त प्राइवेट संस्था में नौकरी लेने के लिए पहुंचे बेरोजगार नौजवान व एक्सीडेंट केस में एक माह पहले बुजुर्ग रामदास को बजरी का टिप्पर मार कर भाग गया था।

इसके बारे में पुलिस के द्वारा कोई भी कार्यवाही न करने की भी शिकायत प्राप्त हुई। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा, पार्षद सुरेश कुमार भाटिया, रंजीत राणा भाजयुमो प्रधान, दिलबाग राय, सतीश सरीन, ब्रिज लाल आनंद, अजय चोपड़ा, कुलदीप शर्मा, गौरव गर्ग, करमवीर बाली, यशपाल शर्मा, ईशान मेहरा, सुरिंदर कुमार भट्टी, पंडित चन्दर शेखर तिवाड़ी, राजिंदर कौर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here