गांव मोनाकलां में हार्ट के मरीजों के लिए लगाया कैंप, 160 मरीजों की हुई जांच

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। सरकारी आयुर्वेदिक डिस्पैंसरी मोनाकलां होशियारपुर में हार्ट के मरीजों के लिए फ्री मैडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें फ्री शूगर व ई.सी.जी. टैस्ट किए गए और 160 मरीजों का चैकअप किया गया और दिल की बीमारी से बचने संबंधी विशेष जानकारी दी गई। इस कैंप में डी.एम.सी. लुधियाना से प्रो. डा. भुपिंदर सिंह (डी.एम. कार्डियोलॉजिस्ट), डा. नलेश पांडे, डा. हरमनिमर सिंह (इंटरन डी.एम.सी.) और उनकी विशेष टीम ने आकर मरीजों का चैकअप कर उन्हें बीमारियों से बचने के उपाय तथा लक्ष्ण भी बताए।

Advertisements

इसके अलावा डा. भुपिंदर कौर (डी.ए.यू.ओ) होशियारपुर, एस.एम.ओ. डा. संदीप खरबंदा हारटा बडला, डा. अमृतपाल सिंह इंचार्जओ जी.ए.डी. मोनाकलां, ईशान जैन, मुकेश नंदन महिंद्रू, प्रभजीत सिंह सेठी, सुरिंदर सिंह कवि सरपंच, सुरिंदर सिंह फौजी, मंगल सिंह पूर्व सरपंच, सुरजीत बिट्टू, तेजू लखबीर सिंह, गुरचरन सिंह, रेशम सिंह, शिकंदर सिंह, परमिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, लैंबर सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here