होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू व उनकी धर्मपत्नी सुनीता भाटिया ने श्री सतगुरू बावा लाल दयाल महाराज जी महंत श्री 1008 श्री राम सुंदर दास जी ध्यानपुर वालों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर सुरेश भाटिया बिट्टू ने महंत श्री 1008 श्री राम सुंदर दास महाराज जी का आशीर्वाद लेते हुए समस्त शहर निवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि संतों और महापुरुषों के आशीर्वाद से समस्त सुख प्राप्त होते हैं। उनके आशीर्वाद से ही सेवा, सत्संग व सुमिरन करने का अवसर प्राप्त होता है। मनुष्य को सभी का दिल से मान-सम्मान व सत्कार करना चाहिए।