चुनाव आयोग ने की घोषणा, पंजाब में 30 दिसंबर को होंगे पंचायती चुनाव

A man putting a ballot with the word VOTE written on it into a ballot box, close-up hands --- Image by © Epoxydude/fstop/Corbis

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। राज्य चुनाव आयोग पंजाब द्वारा ग्राम पंचायतों के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। राज्य में पंचायती चुनाव 30 दिसंबर को होने जा रहे हैं। इस संबंधी एक प्रैस विज्ञाप्ति में जानकारी दी गई कि 15 दिसंबर से चुनाव नामांकन भरे जा सकेंगे। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 19 दिसंबर होगी। उम्मीदवारों के नामांकनों की पड़ताल 20 दिसंबर को की जाएगी। नामांकन वापिस लेने की आखिरी तिथि 21 दिसंबर होगी।

Advertisements

30 दिसंबर को सारे राज्य में पंचायती चुनाव होंगे जिनका समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। राज्य चुनाव आयोग पंजाब से मिली जानकारी के अनुसार सरपंची के उम्मीदवारों की अधिकतम चुनाव खर्च सीमा 30 हजार होगी और पंच के पद के लिए चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की अधिकतम चुनाव खर्च सीमा 20 हजार होगी। इस समय राज्यभर में 13,276 ग्राम पंचायते हैं और 83,831 वार्ड हैं। जिनमेें 13,276 सरपंच और 83,831 पंच चुने जाने हैं। पंच के लिए 17,811 एस.सी वर्ग, 12,634 महिला एस.सी वर्ग, 22,690 महिलाएं, 4,382 पिछड़ा वर्ग व 26,315 सामान्य वर्ग के लिए होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here