जिसके पास नाम धन है वह सबसे बड़ा शाहूकार है: महात्मा अजमेर

गढ़दीवाला (द स्टैलर न्यूज़)। सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज की कृपा से संत निरंकारी सत्संग भवन गढ़दीवाला में ब्रांच के इंचार्ज महात्मा अवतार सिंह जी के नेतृत्व में संत समागम का आयोजन किया गया। जिसमें मिशन के जोनल इंचार्ज महात्मा अजमेर सिंह संधू जी विशेष तौर पर उपस्थित हुए उन्होंने प्रवचन करते हुए कहा कि साध संगत में करने से ही मानवता के भले के गुण आते है। संगत में आकर अपनी गलतियों का पता चलता है। गुरसिख को जो सतगुरु का आदेश आता है। उसे वह मान लेता है। सतगुरु हमेशा गुरसिख का विश्वास कायम करता है। उन्होंने कहा कि सतगुरु हमेशा संसार में रहता है।

Advertisements

इंसान योनि को छोडक़र किसी भी योनि में परमात्मा की जानकारी नहीं हो सकती। दया धर्म का मूल होता है। मनुष्य जन्म इस निरंकार प्रभु की जानकारी के लिए मिला है। इंसान को सबसे बड़ा दुख जन्म मरण का है। जिनके पास यह नाम का धन होता है वह दुनिया का शाहूकार होता है। साध संगत में आने से ही मन अडोल व मजबूत होता है।

अंत में ब्रांच के इंचार्ज अवतार सिंह ने जोनल इंचार्ज महात्मा अजमेर सिंह जी का दुपट्टा पहना कर धन्यवाद किया। इस अवसर पर महात्मा कैप्टन तरलोक सिंह, राजिंदर सिंह आदि सहित भारी संख्या में संगत उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here