शामचौरासी: लखबीर सिंह अध्यक्ष व गुरप्रीत मण्डल महामंत्री बने

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक से विचार विमर्श करने के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया ने लखबीर सिंह को शामचौरासी का मण्डल अध्यक्ष व गुरप्रीत सिंह को मण्डल महामंत्री नियुक्त किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को सिरोपा पहना कर उन्हें शुभकामनाएं दी। श्री सूद ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को काम करना है।

Advertisements

जिसके लिए मजबूत संगठन आवश्यक है उसी के बलबूते पर लोकसभा चुनाव जीता जाएगा। इसलिए पार्टी की बेहतरी के लिए काम करने वाले कार्यकर्तायों को अहम जिम्मेदारी देकर पार्टी को आगे बढ़ाया गया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय पठानिया ने नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर अपनी टीम गठित कर शक्ति केंद्र व बूथ प्रमुख तय करने को कहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, कृष्ण अरोड़ा, अश्वनी गैंद, अजय चोपड़ा, जीत सिंह, जसविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here