संकट की घड़ी में केरल के लोगों के साथ खड़ी पंजाब सरकार: कैबिनेट मंत्री भूषण

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। केरल में बाढ़ के कारण पैदा हुई दु:खद स्थिति को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए खाद्य पदार्थों की एक खेप लुधियाना से रवाना की गई जिसमें विभिन्न खाद्य पदार्थों के एक लाख पैकेट भेजे गए हैं।

Advertisements

इस खेप को आज पंजाब सरकार के खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामलों संबंधी कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और लोकसभा मैंबर रवनीत सिंह बिट्टू ने स्थानीय गुरू नानक स्टेडियम से रवाना किया। इस अवसर पर जानकारी देते हुए आशु और बिट्टू ने बताया कि रवाना की गई खेप में एक लाख पैकेट भेजे गए हैं। एक पैकेट में चीनी, चाय पत्ती, रस, बिस्कुट, सूखा दूध, पानी की बोतलें शामिल हैं।

यह राहत सामग्री तुरंत प्रभावित लोगों तक पहुँचाने को यकीनी बनाने के लिए हलवारा हवाई अड्डे से वायु मार्ग द्वारा भेजी गई है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में पंजाब सरकार केरल सरकार और प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। आज लुधियाना से यह सामग्री भेजी जा रही है। आगामी दिनों के दौरान बाकी जि़लों से भी ऐसी सामग्री भेजी जायेगी। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पैदा हुई इस स्थिति में केरला और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता मुहैया करवाने का भरोसा देते हुए तत्काल तौर पर 10 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी करने का ऐलान किया था।

जिसमें से 5 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में और बाकी राशि की राहत सामग्री भेजी जानी है। इस अवसर पर सुरिन्दर डाबर(विधायक), संजय तलवाड़ (विधायक), नगर निगम लुधियाना के मेयर बलवान सिंह संधू, डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर खन्ना अजय सूद, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज)इकबाल सिंह संधू, समस्त एस.डी.एम. साहिबान, काउंसलर हरकरनदीप सिंह वैद्य और अन्य अधिकारी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here