किसानों के मुद्दे पर भडक़े भाजपा विधायक सुभाष ने सदन में की आत्महत्या की कोशिश, हालत खतरे से बाहर

ओडिशा(द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्रीय बजट 2021-22 पेश होने के बाद देश के विभिन्न राज्यों में बजट-2021-22 पेश किया जा रहा है। राज्यों के इस विधानसभा बजट सत्र में कुछ मुद्दों को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में जमकर बहस की स्थिति देखने को मिली। यही नहीं, इस बजट सत्र को लेकर कहीं-कहीं तो आत्महत्या जैसे कदम उठते भी नजर आ रहे हैं। उक्त मामला ओडिशा का है। जहां विधानसभा में शुक्रवार को बजट सत्र पेश किया जा रहा था इसी दौरान विधानसभा में माहौल गंभीर हो गया जब देवगढ़ से भाजपा के विधायक सुभाष चंद्र पाणिग्रही ने सैनेटाइजर की बोतल खोली और उसे पीने से आत्महत्या करने की कोशिश की। जिन्हें तुरंत रोक लिया गया और उन्हें डाक्टरी जांच के लिए भर्ती करवाया। फिलहाल उनकी तबीयत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Advertisements

बता दें कि विधानसभा में जब बजट सत्र की कार्रवाई चल रही थी तो किसानों से धान की खरीद मुद्दे पर बहस के दौरान उन्होंने यह खतरनाक कदम उठाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही इस मुद्दे पर आत्महत्या की धमकी दी थी, लेकिन फिर भी सरकार ने किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया, मंडी में किसानों की धान की खरीद के मसले पर राज्य सरकार ध्यान दे इसलिए उन्होंने सैनेटाइजर पीकर यबह कदम उठाया है। याद रहे कि सुभाष चंद्र पाणिग्रही पहले भी 2 बार आत्महत्या की चेतावनी दे चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here