Friday, October 30, 2026
Home National कन्हैया कुमार को चुनाव प्रचार के दौरान शख्स ने जड़ा थप्पड़, फेंकी...

कन्हैया कुमार को चुनाव प्रचार के दौरान शख्स ने जड़ा थप्पड़, फेंकी श्याही

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया हैं। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ हैं। जिसमें देखा गया कि एक शख्स माला पहनाने के बहाने कन्हैया कुमार के पास पहुंचता हैं और थप्पड़ मार देता हैं। बताया जा रहा हैं कि शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की उस्मानपुर ऑफिस में कन्हैया कुमार की मीटिंग थी। इसी दौरान नारेबाजी करते हुए कन्हैया कुमार के पास पहुंचे। इसी दौरान माला पहनाने के बहाने एक शख्स कन्हैया के करीब पहुंचा और थप्पड़ जड़ दिया।

Advertisements

इस घटना के बाद एकदम अफड़ा-दफड़ी का माहौल मच गया। इतना ही नहीं, उस शख्स ने थप्पड़ मारने के बाद उसपर स्याही भी फेंकी। जिसके बाद कन्हैया के समर्थकों ने हमलावर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। जिसके बाद आम आदमी पार्टी की पार्षद छाया शर्मा ने पुलिस में लिखित शिकायत दी हैं। शिकायत में छाया ने पुलिस को बताया कि जब वह कन्हैया को छोड़ने के लिए बाहर आईं तो कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here