Sunday, October 25, 2026
Home National तलाब में नहाने गए युवक आजाद की डूबने से मौत, गांव में...

तलाब में नहाने गए युवक आजाद की डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत के जहान पुर गांव वार्ड संख्या तीन स्थित पोखर में स्नान के दौरान डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत के जहां गांव स्थित पोखर में उक्त बालक स्नान करने के लिए गया था स्नान के दौरान पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया जिससे बालक डूबने लगा।

Advertisements

बालक को डूबते देख कर पोखर तट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया । डूबने की शोर सुनकर पोखर तट पर मौजूद लोगों द्वारा बालक को पानी से बाहर निकालने का तक प्रयास किया गया तब तक बालक डूब गया । स्थानीय लोगों द्वारा बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया और सचिन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवारा लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक की पहचान अरबा पंचायत वार्ड संख्या पांच निवासी मोहम्मद कलीम का 15 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फैसल उर्फ मोहम्मद आजाद के रूप में किया गया ।मौत की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई वह देखने वालों की भीड़ इक_ा हो गई मां की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया घटना की सूचना पाकर अंचलाधिकारी नेहा कुमारी व बछवारा थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची व बच्चे के शव को अपने कब्जे में लिया।

मामले को ले थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बच्चे के परिजनों द्वारा शव को पोस्टमार्टम से इंकार किए जाने के कारण सामूहिक ग्रामीण पंचनामा के आधार पर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है । वहीं अंचलाधिकारी नेहा कुमारी ने बताया कि परिजन द्वारा शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार किया गया है । जिसका लिखित पंचनामा प्रतिवेदन दिया गया है । प्रतिवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here