Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस ने माइनिंग इंस्पैक्टर को 30 हज़ार की रिश्वत लेते हुए किया...

विजीलैंस ने माइनिंग इंस्पैक्टर को 30 हज़ार की रिश्वत लेते हुए किया रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज जे.ई.-कम-माइनिंग इंस्पैक्टर को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। आज यहाँ इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जल संसाधन विभाग, पटियाला में तैनात जसपाल सिंह जे.ई.-कम-माइनिंग इंस्पैक्टर को विजीलैंस टीम ने मानसा शहर के शिकायतकर्ता दीप कुमार से 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ़्तार किया है।

Advertisements

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो तक पहुँच की और दोष लगाया कि उक्त जे.ई.-कम-माइनिंग इंस्पैक्टर उससे निर्माण अधीन नई अनाज मंडी, शुतराणा में भर्ती पाने के लिए 30,000 रुपए की माँग कर रहा है, जहाँ वह ठेकेदार के तौर पर काम कर रहा है।  उसके द्वारा दी गई जानकारी की पड़ताल करने के उपरांत पटियाला की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और दोषी माइनिंग इंस्पैक्टर को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस के पुलिस थाना पटियाला में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है और अगली जाँच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here