Tuesday, October 20, 2026
Home National मंदिर के लिए दरकोटी गांव के सेवानिवृत्त लेक्चरर प्रवीण चौहान ने की...

मंदिर के लिए दरकोटी गांव के सेवानिवृत्त लेक्चरर प्रवीण चौहान ने की 51 हजार की राशि दान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। टौणी देवी मंदिर कमेटी प्रधान सरवन चौहान द्वारा किए जा रहे  टौणी देवी  मंदिर के सौंदर्याकरण के प्रयासों को खूब सराहा जा रहा है । मंदिर को ऊपरी हिमाचल के मंदिरों की तरह  काष्ठ कला से सुसज्जित करने बारे हाल ही में प्रयास शुरू हुए हैं। इसी कड़ी में  दरकोटी (गारा) गांव की कौशल्या देवी पत्नी सीता राम की तरफ से उनके बेटे सेवानिवृत्त लेक्चरर प्रवीण चौहान ने 51 हजार रुपए की राशि मन्दिर कमेटी के प्रधान सरवन चौहान को दान में भेंट  दी है। कमेटी के प्रधान सरवन चौहान ने बताया कि टौणी देवी मंदिर की मान्यता पूरे उत्तरी भारत में है, जहां यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा , उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के लोग अपनी मन्नत मांगने व माथा टेकने आते हैं।

Advertisements

मन्दिर के लिए करीब डेढ़ करोड़ की राशि की जरूरत है जिससे इसे काष्ठ कला से सुसज्जित कर और सुंदर बनाया जाएगा। इसके लिए दानी सज्जनों का सहयोग लगातार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि टौणीदेवी मंदिर में विकाधकार्यों के लिए सभी दानी लोगों ने पहले भी दिल खोल दान किया तथा अब भी कर रहे हैं । उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के वक्त मंदिर के विकास को भी  याद किया तथा वर्तमान में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह द्वारा दिए जा रहे सहयोग का भी खास  उल्लेख किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here