Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh 24 घंटे में अमन अरोड़ा ने माफी न मांगी तो करूंगा मानहानि...

24 घंटे में अमन अरोड़ा ने माफी न मांगी तो करूंगा मानहानि का केस: मनजिंदर सिरसा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने गैंगस्टरों से संबंध जोड़ने वाले बयान पर 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो वह उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।

Advertisements

एक प्रेस बयान में सिरसा ने कहा कि बीते दिन चंडीगढ़ में उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से ही आप पार्टी की लीडरशिप घबराहट में है और इस घबराहट में उनके वीडियो को काट-छांट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही आप सरकार ने पंजाब को एक ‘पुलिस स्टेट’ में बदल दिया है, जहां झूठे पुलिस एनकाउंटरों का सहारा लेकर सच्चाई को दबाने की कोशिश की जा रही है।

सिरसा ने कहा कि यदि अमन अरोड़ा ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो वह न केवल मानहानि का मामला, बल्कि फौजदारी मुकदमा भी दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ निजी नहीं बल्कि जनता के सामने सच्चाई को दबाने की साजिश से जुड़ा है। उन्होंने दावा किया कि व्यापारी संजय वर्मा की हत्या में शामिल लोगों के सीधे संबंध आम आदमी पार्टी के नेताओं से हैं। इसके साथ ही सिरसा ने झूठे पुलिस एनकाउंटरों में शामिल अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि वह एक-एक करके उनकी सच्चाई जनता के सामने लाएंगे।

अंत में सिरसा ने कहा कि अगर अरोड़ा ने माफी नहीं मांगी, तो वह उनके खिलाफ ऐसा केस दर्ज कराएंगे कि वह आगे से कभी किसी के खिलाफ फर्जी वीडियो पोस्ट करने की हिम्मत नहीं करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here