Monday, October 26, 2026
Home Punjab ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन पंचायत सचिव निलंबित

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन पंचायत सचिव निलंबित

The Stellar News Logo

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर ज़िले के तीन पंचायत सचिवों को  ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से उनके पदों से निलंबित कर दिया गया है। यह निलंबन डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल द्वारा की गई सिफारिश के आधार पर किया गया है।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग से प्राप्त आदेशों के अनुसार, पंचायत सचिव प्रशोतम लाल और दिलबाग सहोता (पंचायत समिति जालंधर पश्चिम) तथा पंचायत सचिव परविंदर सिंह, पंचायत समिति फिल्लौर को उनके पदों से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय ज़िला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जालंधर रहेगा।

स्वच्छ एवं जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, डा.अग्रवाल ने कहा कि ज़िले के लोगों को अच्छा और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वालों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और भविष्य में ऐसा कोई मामला प्रकाश में आया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here