Monday, October 26, 2026
Home Punjab ‘पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब’ प्रोग्राम के तहत ‘शो एंड टेल’ विषय पर...

‘पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब’ प्रोग्राम के तहत ‘शो एंड टेल’ विषय पर आधारित स्कूली विद्यार्थियों के मुकाबले शुरू

चंडीगढ़. 20 मईः स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों की अंग्रेजी भाषा की प्रतिभा को उभारने के लिए स्कूल स्तर पर ‘शो एंड टेल’ विषय के तहत मुकाबले शुरू कर दिए गये हैं। यह मुकाबले 25 मई तक चलेंगे। इसकी जानकारी देते हुये एस.सी.ई.आर.टी. के डायरैक्टर श्री जगतार सिंह कुलड़ीयां ने बताया कि छटी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के यह स्कूल स्तरीय मुकाबले आज शुरू हो गए हैं और यह 25 मई तक जारी रहेंगे।

Advertisements

कोविड -19 महामारी के कारण स्कूल बंद होने के कारण यह मुकाबले आनलाइन करवाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की अंग्रेजी भाषा के मानक में सुधार लाना है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए ‘पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब’ प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इस प्रोग्राम के अधीन विद्यार्थियों को भाषा में निपुणता प्रदान करने के लिए सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। इन मुकाबलों के दौरान विद्यार्थियों की अंग्रेजी बोलचाल, पढ़ने और लिखने की प्रतिभा को निखारा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि छटी कक्षा के मुकाबले आज 20 मई को करवा दिए हैं जबकि सातवीं और आठवीं कक्षा के आठ विभिन्न शीर्षकों के अधीन मुकाबले क्रमवार 21 और 22 मई को होंगे। इसी प्रकार नौवीं और ग्यारहवी के मुकाबले 24 मई और दसवीं और बारहवीं कक्षा के मुकाबले 25 मई को करवाए जाएंगे। विभाग ने मुकाबलों के दौरान अंग्रेजी और सामाजिक शिक्षा जिला /ब्लाक मैंटर को संबंधित अध्यापकों को सहयोग देने और अपने अधीन आते स्कूलों की मानिटर्रिंग करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here