Tuesday, October 20, 2026
Home Latest मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 4 घायल

मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 4 घायल

महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के पुणे में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हेलीकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। इसी दौरान जब हेलीकॉप्टर पुणे से गुजर रहा था तो वह दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 4 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग घायल हो गए हैं।

Advertisements

पुणे ग्रामीण एसपी पंकज देशमुख ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। फिलहाल हेलीकॉप्टर क्रैश होने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। पुणे में भी बारिश के कारण मौसम ठीक नहीं है। आशंका है कि इससे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त भी हो सकता है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here