सुधेड़ में डंपिंग साइट को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष

धर्मशाला (द स्टैलर न्यूज़),संजय अग्रवाल। सुधेड़ डंपिंग साइट को लेकर स्थानीय लोगों में फिर से भारी रोष पैदा हो गया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि इस डंपिंग साइट को जल्द ही शिफ्ट नहीं किया गया तो वह साइट के मुख्य गेट पर धरना देंगे। इसके साथ ही नगर निगम का जो कूड़ा-कर्कट यहां फैंका जाता है, उसे भी नहीं फैंकने देंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जरूरत हुई तो वह भूख हड़ताल भी कर सकते हैं।

Advertisements

भागेश्वरी महिला मंडल की प्रधान सुनीता ठाकुर, संतोष धीमान, रक्षा देवी, तृप्ता देवी व सपना देवी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि सुधेड़ में डंपिंग साइट के मसले को काफी समय से सरकार व प्रशासन के ध्यान में लाया जा रहा है लेकिन अभी तक इस मसले को सुलझाया नहीं गया। उन्होंने कहा कि डंपिंग साइट के कारण आसपास के गांवों के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। यहां बदबू का आलम रहता है जिससे लोगों को भयंकर बीमारियों के फैलने का भी डर सताता रहता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब नगर निगम के चुनाव होने हैं और जो भी पार्षद चुने जाएंगे वे उनकी समस्या का हल करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here