Thursday, October 29, 2026
Home Chandigarh ऐग्रो फोरेस्टरी स्कीम के अंतर्गत 40 लाख पौधे लगाए जाएंगे: साधु धर्मसोत

ऐग्रो फोरेस्टरी स्कीम के अंतर्गत 40 लाख पौधे लगाए जाएंगे: साधु धर्मसोत

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के वन विभाग ने ऐग्रो फोरेस्टरी स्कीम सब मिशन के अंतर्गत पौधे लगाने अधीन क्षेत्रफल को 7000 हेक्टेयर तक बढ़ाने की योजना बनायी है और इस विलक्षण पहलकदमी के अंतर्गत किसानों द्वारा लगभग 40 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के वन मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने बताया कि ऐग्रो फोरेस्टरी स्कीम सब मिशन अनुसार किसानों को पौधे लगाने के लिए उत्साहित करने के लिए राज्य के प्रगतिशील किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने हाथ मिलाया है।

Advertisements

इस स्कीम अधीन किसानों को उनके खेतों में पौधे लगाने के लिए 40:20:20:20 के अनुपात में 4 सालों के दौरान 50 प्रतिशत वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। यह वित्तीय सहायता उनके खातों में डाली जायेगी। स. धर्मसोत ने कहा कि ऐग्रो फोरेस्टरी स्कीम सब मिशन को लागू करने में पंजाब अगुआ राज्य है। तकरीबन 12994 किसानों ने 18974.55 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 149.45 लाख पौधे लगाए हैं। राज्य द्वारा साल 2016 से स्कीम के शुरू होने से किसानों को 1447.41 लाख रुपए की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here