Friday, October 23, 2026
Home Jammu & Kashmir आईएसजेके का आतंकी कमांडर मलिक उमैद गिरफ्तार, पूछताछ में बड़ा खुलासा होने...

आईएसजेके का आतंकी कमांडर मलिक उमैद गिरफ्तार, पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की संभावना

जम्मू (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक बड़े ऑपरेशन में एसओजी ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट आफ जम्मू एंड कश्मीर (आईएसजेके) के आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल, आठ राउंड और एक लाख 13 हजार रुपये की नगदी भी मिली है। आतंकी की पहचान मलिक उमैद अब्दुल्ला निवासी यारीपोरा, कुलगाम (कश्मीर) के रूप में हुई है।

Advertisements

बता दें कि जम्मू पुलिस को आतंकी गतिविधि की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर जेके पुलिस की एसओजी टीम ने अभियान शुरू किया था। जिसमें झज्जर कोटली में नाका लगाया गया। वाहन की जांच के दौरान आंतकी ने भागने की कोशिश की।

इसके बाद जवानों ने उसका पीछा किया और पकडऩे में सफलता पाई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आतंकी से पूछताछ जारी है। संभावना जताई जा रही है कि आईएसजेके कमांडर मलिक उमैद अब्दुल्ला की गिरफ्तारी होने से कई बड़े खुलासे भी हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here