Monday, October 26, 2026
Home Himachal नायब तहसीलदार प्रभाकर 19 अप्रैल से दौरा कर पटवार सर्कलों में निपटाएंगे...

नायब तहसीलदार प्रभाकर 19 अप्रैल से दौरा कर पटवार सर्कलों में निपटाएंगे राजस्व कार्य

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। बमसन तहसील के नायब तहसीलदार संजीव प्रभाकर 19 अप्रैल से  कक्कड़, गुब्बर, लग कड़ियार, ठाना व लोहाखर पटवार सर्कलों का दौरा कर आवश्यक राजस्व कार्यों को निपटाएंगे।

Advertisements

19  अप्रैल को नायब तहसीलदार संजीव प्रभाकर 11 बजे कक्कड़ व गुब्बर पटवार सर्कल , 20 अप्रैल को 11 बजे ऊहल में लग एवं कड़ियार पटवार सर्कल 23 अप्रैल को11 बजे ठाना व 28 अप्रैल को  11 बजे ही  लोहाखर पटवार सर्कलों में राजस्व कार्यों को पूर्ण करवाएंगे। 

उन्होंने जनता से अपील की है कि निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर पहुंचकर अपने राजस्व कार्य पूर्ण करवाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here