कृषि कानून लागू करवाने में केन्द्र से गुप्त रुप से मिली हुई है कैप्टन सरकार: काहरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर की ओर से सुतैहरी रोड पर रिलायन्स शोरूम पर धरने को 177 दिन गये हैं। इस धरने में प्रधान सुखपाल सिंह काहरी ने धरनाकारियों को सम्बोधन करते हुये जानकारी दी कि केन्द्र सरकार ने जो तीन काले कानून बनाये हैं, उनको लागू करने के लिए केन्द्र सरकार इतने धटिया हत्थकंडे अपना रही है कि प्रधानमन्त्री/कृषि मन्त्री की मर्यादा को भी भूल गये हैं। पंजाब की कैप्टन सरकार भी केन्द्र के साथ गुप्त रूप से मिली हुई है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने जो फरमान ज़ारी किया है कि 6 महीनों के लिए किसानों की हाड़ी की फसल एम.एस.पी. के समर्थन मूल्यों पर उठाई जायेगी तथा किसानों के खातों में सीधे पैसे डाले जायेंगे, पर किसानों को यह 6 महीनों का फरमान बिल्कुल मंजूर नही है। किसानों की मांग है कि एम.एस.पी पर समर्थन मूल्य पक्के तौर पर लागू किया जाये तथा फरदों की कंडीशन को समाप्त किया जाये। प्रधान सुखपाल सिंह काहरी ने जानकारी देते हुये बताया कि दिल्ली कुंडली बार्डर पर आन्दोलन कर रहे किसानों की झोंपडिय़ों को आग लगाई गई है। यह केन्द्र सरकार तथा खट्टड़ सरकार की किसानों के आन्दोलन को फेल करने की साजिश है पर किसान डरने वाला नहीं है वो यह तीनों काले कानूनों को रद्द करवा कर ही घर वापिसी करेंगे।

इस अवसर पर कुलभूषण सिंह सैनी, ज्ञान सिंह भलेठू, गुरदयाल सिंह, लखविन्द्र सिंह लक्खी, अवतार सिंह शेरपुरी, शिव लाल नारा, मनजीत सिंह फतेहगढ़, अशोक शर्मा पट्टी, निर्मल सिंह काहरी, बलजीत सिंह काहरी, मनमोहन सिंह, जोगा सिंह, किशन सिंह गगनौली, श्याम सिंह मोना कलां, सतनाम सिंह बस्सी, दलबीर सिंह काहरी, प्रेम सिंह डविडा, सतिन्द्र शारदा तथा सोहन सिंह हुक्कड़ां ने मोदी/कैप्टन सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाये तथा अपने अपने विचार पेश किये। इस दौरान सभी ने प्रण किया कि जब तक काले कानून वापिस नहीं होते तथा एम.एस.पी पर समर्थन मूल्य लागू नहीं होता तब तक यह संघर्ष इसी तरह शान्तिपूर्वक जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here