Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh केबिनेट मंत्री चन्नी द्वारा पूर्व एमएलए जगराज गिल के देहांत पर गहरा...

केबिनेट मंत्री चन्नी द्वारा पूर्व एमएलए जगराज गिल के देहांत पर गहरा दुख प्रकट

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के केबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने पूर्व विधायक जगराज सिंह गिल के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया है। कोरोना पाजिटिव पाए गए श्री गिल की अस्पताल में मृत्यु हो गई थी।आज यहाँ से जारी प्रैस बयान में श्री चन्नी ने कहा कि जगराज सिंह गिल एक बढिय़ा मनुष्य और महान व्यक्ति थे। अपने शोक संदेश में श्री चन्नी ने दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और परिवार के सदस्यों को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए परमात्मा के समक्ष अरदास की।श्री जगराज सिंह गिल 1970 के दशक में विधायक और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन रहे और ज़्यादा तर अनाज मंडियां उनके कार्यकाल के दौरान ही बनवाईं गई थीं।

Advertisements

उन्होंने मोगा में एक नशामुक्ति केंद्र स्थापित किया और इसके लिए करोड़ों रुपए की ज़मीन भी दान की।उन्होंने चण्डीगढ़ में केंद्री सिंह सभा सेंटर के मुख्य ब्लॉक के निर्माण के लिए भी पैसा दिया। लगभग एक हफ़्ता पहले ही उन्होंने सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर किसानों को बिस्तरे, मच्छरदानियाँ और टेबल फैन आदि दान देने के लिए 5.50 लाख रुपए दिए थे। श्री चन्नी ने कहा कि जगराज सिंह गिल दरिया दिल वाले समाज सेवक थे। उन्होंने खरड़ के नज़दीक एक वृद्धाश्रम बनवाया और उनके ऐसे परोपकारों की सूची बहुत लम्बी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here