नगर परिषद दसूहा: सुच्चा सिंह अध्यक्ष और चंद्रशेखर बंटी उपाध्यक्ष बने

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मनु रामपाल: दसूहा नगर के राजनीतिक गलियारों में एक प्रश्न लंबे समय से चर्चा का विषय था कि आखिर दसूहा नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किन पार्षदों के हिस्से में आएगी? एक लंबे इंतजार के बाद आज सर्वसम्मति, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सुच्चा सिंह को अध्यक्ष एवं चंद्रशेखर बंटी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Advertisements

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव विधायक अरुण डोगरा मिक्की की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि नगर परिषद का अध्यक्ष पद कोई फूलों की सेज नहीं बल्कि कांटों का बिस्तर है क्योंकि जैसे कई कागजों को आपस में जोड़े रखने वाली पिन उनको सबसे ज्यादा चुभती है उसी प्रकार अध्यक्ष के सामने सभी पार्षदों के साथ तालमेल बिठाकर दसूहा नगर के विकास कार्यों को क्रियान्वित रूप प्रदान करना एक कड़ी चुनौती होगा। विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हाईकमान द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक विधायक बेरी को पार्षदों द्वारा दी गई राय को आधार बनाकर बिलकुल पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ नगर परिषद दसूहा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का चुनाव किया गया है।

इस मौके पर परविंदर बिट्टू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दसूहा, नरेंद्र कुमार टप्पू चेयरमैन मार्केट कमेटी दसूहा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मास्टर सोहन लाल पराशर, झिरमिल सिंह, भूपिंदर चीमा, एडवोकेट कालिया, एडवोकेट परमिंदर शर्मा, गोपाल सिंह पाल, पार्षद यौवन बस्सी, पार्षद राकेश बस्सी, पार्षद राजेश पिंकी, पार्षद चंद्र शेखर, पार्षद सीमा मेर, पार्षद निर्मला देवी, पार्षद सुच्चा सिंह, पार्षद सुमन भट्टी, पार्षद भुल्ला राणा, पार्षद राज रानी, पार्षद मीनू शर्मा, नंबरदार राजन मेर, मास्टर गुरमीत, बाऊ राम, विनोद सरपंच, डॉक्टर विनोद, सुखविंदर सिंह पप्पू, साबी समिति मेंबर, सरपंच बब्बू पनवा, पूर्व पार्षद राम लाल, पवन कुमार भोलू व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here