एएसआई भाई ने एएसआई भाई को मारी गोली, हालात गंभीर, पुलिस ने शुरु की जांच

लुधियाना। लुधियाना के हैबोवाल के गोपाल पुरी इलाके में एक एएसआई भाई ने अपने एएसआई भाई को गोली मार दी व मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली मारने का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। गोली लगने के कारण एएसआई घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Advertisements

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायल एएसआई की पहचान विजय कुमार के रुप में हुई है और वे नगर निगम में बतौर एएसआई तैनात है। आरोपी का नाम एएसआई जनक राज है। अधिकारियों के अनुसार नगर निगम की तरफ से गोपाल नगर में अवैध कब्जे हटाने के लिए टीम आई हुई थी और उनसे साथ एहतियात के तौर पर निगम पुलिस भी थी। सुबह करीब 11 बजे विजय कुमार गोपाल नगर पुली के पास खड़ा था कि उसी दौरान अपनी प्राइवेट गाड़ी में जनक राज वहां से गुजरा और उसे वहां खड़ा देख रुक गया। गाड़ी से उतरते ही जनक राज और विजय के बीच बहस शुरु हो गई।

मामला काफी बढ़ गया और दोनों में गाली गलौच होने लगा। उसी दौरान उनकी बहन भी वहां पर पहुंच गई। उसने दोनों को समझाने का प्रयास किया। झगड़े के दौरान ही तैश में आए जनक राज ने अपना पिस्तौल निकाला और पहले हवा में गोली चलाई और बाद में विजय पर चला दी, जिससे गोली विजय के पेट में लगी। इसके बाद जनक राज वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर घायल विजय को डीएमसी भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार दोनों भाईयों में कोई विवाद चल रहा था तथा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here