आठ बार सांसद व चार बार मंत्री रहे चौधरी अजीत सिंह के निधन पर आल इंडिया जाट महासभा ने दुख जताया

गढ़शंकर(द स्टैलर न्यूज़)। आठ बार सांसद रहे और चार बार केंद्रीय मंत्री रहे चौधरी अजीत सिंह के  आज गुडग़ांव के अस्पताल में देहांत होने पर आल इंडिया जाट महासभा ने गहरा दुख प्रकट किया। आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह, राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा, महिला विंग पंजाब की अध्यक्ष नवजोत कौर सिंद्धू, पंजाब के जर्नल सैक्रेटरी इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय, दीपिका देशवाल, पंजाब के सलाहकार सुखवीर मिन्हास, सयुंक्त सचिव हरविंदर सिंह संघा, होशियारपुर के जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह काका, रोपड़ के जिला अध्यक्ष जैलदार सतविंदर सिंह, मोहाली के जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह कंसाला, जालंधर के जिलाध्यक्ष जसप्रीत सिंह ने गहरा दुख प्रकट करते हुए भगवान से उन्हें अपने चरनों में विराजमान करने और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्राथना करते हुए कहा किसान व जाट समुदाय के चौधरी साहिब का जाना अपूर्णीय घाटा है।

Advertisements

वह किसानों के लिए और जाट समाज के लिए संघर्षत रहे है। किसान व जाट समाज हमेशा उनका ऋाणि रहेगा और उनके दिखाए मार्ग हम सभी चलते हुए उन्हें सच्ची ऋद्धांजलि देने के लिए किसानों के संघर्ष का अंजाम तक पहुंचाएगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here