Sunday, October 25, 2026
Home National अस्पताल से कोरोना संक्रमित महिला का शव गायब, भाई ने शव तलाशने...

अस्पताल से कोरोना संक्रमित महिला का शव गायब, भाई ने शव तलाशने की पुलिस प्रशासन से लगाई गुहार

दिल्ली(द स्टैलर न्यूज़)। लोकनायक अस्पताल से एक 38 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला का शव गायब होने का मामला सामने आया है। मृतक महिला के भाई ने पुलिस को इसकी शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक त्रिनगर इलाके के रहने वाले सिद्धार्थ कुमार की बहन दीपिका अप्रैल माह में कोरोना संक्रमित हो गई थी। उनकी तबीयत काफी खराब थी। ऐसे में सिद्धार्थ दीपिका को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले गए, लेकिन वहां पर उनकी बहन की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को दो दिन बाद लेकर जाने के लिए कहा।

Advertisements

इस बीच सिद्धार्थ की भी तबीयत खराब हो गई। वह करीब 20 दिन तक बीमार रहे। स्वस्थ होने के बाद जब वह बहन के शव को अस्पताल से लेने पहुंचे तो शव नहीं मिला। अस्पताल प्रशासन की ओर से भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। परेशान होकर सिद्धार्थ ने इसकी शिकायत पुलिस को देकर बहन के शव को तलाशने की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिद्धार्थ ने शिकायत में बताया कि महिला की मौत 15 अप्रैल को एलएनजेपी अस्पताल में हुई है। मौत के 20 दिन बाद पीडि़त शव लेने अस्पताल गए थे। वहीं, इस मामले में मध्य जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि पीडि़त की ओर से मिली शिकायत की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here