
चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा 18-44 साल उम्र वर्ग के लिए आज 16,932 व्यक्तियों को टीका लगाया गया, जिसके साथ ही इस ग्रुप में टीकाकरन करवाने वालों की अब तक कुल संख्या 4,27,329 हो गई है। इन सभी को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है। राज्य सरकार द्वारा इस ग्रुप के लिए मिले पूरे कोटे को बिना किसी डोज़ को व्यर्थ किए लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। यह जानकारी टीकाकरण के लिए स्टेट नोडल अधिकारी श्री विकास गर्ग द्वारा आज यहाँ जारी प्रैस बयान के द्वारा दी गई।

श्री विकास गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 18-44 साल उम्र वर्ग में प्राथमिकता के आधार पर ग्रुप बनाए गए, जिनका टीकाकरण ज़ोर-शोर से किया गया। उन्होंने कहा कि आज कुल 16,932 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया, जिसके साथ ही अब तक इस उम्र वर्ग में टीकाकरण करवाने वालों की संख्या 4,27,329 हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस उम्र वर्ग के लिए कुल 4.29 डोज़ मिली थीं और आज तक राज्य सरकार द्वारा बिना किसी डोज़ को व्यर्थ किए कोटा पूरा किया गया है।
आज टीकाकरण करवाने वालों के विवरण, वर्गों के अनुसार देते हुए स्टेट नोडल अधिकारी ने बताया कि 3328 सह-रोगी, 3326 रजिस्टर्ड निर्माण कामगार और उनके पारिवारिक सदस्य, 7463 ग़ैर-रजिस्टर्ड निर्माण कामगार और उनके पारिवारिक सदस्य, 2485 स्वास्थ्य कर्मियों के परिवार और 330 जेल कैदियों को आज टीका लगाया गया।












