जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने विश्व बाईसाइकिल दिवस पर वाकाथोन रैली निकाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विश्व बाईसाइकिल दिवस पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के स्टाफ सदस्यों की ओर से सी.जे.एम-कम- सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी के नेतृत्व में वाकाथोन रैली की गई। इस दौरान सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि वाकाथोन रैली का मुख्य उद्देश्य जन -मानस को आज के यातायात के कारण हो रहे प्रदूषण से बचने व स्वास्थ्य के लिहाज से तंदुरुस्त रहने का संदेश देन है।

Advertisements

यह वाकाथोन रैली जिला कचहरी कांप्लेक्स से लेकर शहीद भगत सिंह चौक तक निकाली गई। इस दौरान तीन नव नियुक्त ज्यूडिशियल अधिकारियों पल्लवी राणा, नीलम व बलजिंदर कौर के अलावा जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के स्टाफ सदस्यों ने इस वाकाथोन रैली में हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here