सन्त निरंकारी मिशन फिरोज़पुर द्वारा लगाया गया तीसरा कोविड-19 टीकाकरण कैम्प

फिरोज़पुर (द स्टैलर न्यूज़)। निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं दिशा निर्देशों द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष के निरंकारी सत्संग भवनों में कोविड-19 टीकाकरण कैम्प लगाने की मुहिम शुरू की गई है। इसी सन्दर्भ में निरंकारी मिशन की फिरोज़पुर ब्रांच द्वारा तीसरे कोविड टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प का उद्घाटन फिरोज़पुर जोन के जोनल इंचार्ज एन. एस. गिल जी के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज का धन्यवाद करते हुये कहा कि संत निरंकारी मिशन ने जन कल्याण की सेवाओं में सदैव ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विश्व आपदा कोविड-19 के दौरान भी संत निरंकारी मिशन सरकार द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देशानुसार एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जनकल्याण की भलाई के लिए अनेक कार्य कर रहा है।

Advertisements

एन. एस. गिल जी ने फरमाया के  निरंकारी मिशन जहां आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान करता है वहीं मानवता की सेवा में भी सर्वोपरि है। इसके अतिरिक्त कोरोना काल में ज़रूरतमंद लोगों को राशन, मास्क वितरण, घरों, गलियों एवं सत्संग भवनों को सेनेटाईज करना इत्यादि में भी मिशन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह सेवाएं निरंतर जारी है। इस कैंप के दौरान सभी ने सरकार द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया। जिसमें मास्क, सेनिटाइजेशन का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ध्यान रखा गया।

प्रचारक गुरमीत सिंह और संचालक चाँद प्रकाश ने कहा कि संत निरंकारी मिशन की प्रमुख सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से ही इस तीसरे टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया है और भविष्य में भी उनके आशीर्वाद से यह सेवाएं निरंतर जारी रहेंगी। इस कैम्प के दौरान कुल 70 व्यक्तियों का मुफ्त टीकाकरण किया गया। इस कार्य में निरंकारी सेवादल का भरपूर योगदान रहा। अंत में उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी अतिथियों, डाॅक्टर, नर्सों, आशा वर्करों एवं टीकाकरण करवाने आए महात्माओं का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here