Sunday, October 25, 2026
Home Jammu & Kashmir बल्ली से खराड़िया 4 किलोमीटर सड़क पर ब्लैक टॉपिंग का कार्य डीडीसी...

बल्ली से खराड़िया 4 किलोमीटर सड़क पर ब्लैक टॉपिंग का कार्य डीडीसी रामेश्वर ने करवाया शुरू

जम्मू/राजौरी(द स्टैलर न्यूज़)। जिला राजौरी के आधीन क्षेत्र में डीडीसी डांगरी रामेश्वर सिंह ने बल्ली से खराड़िया गांव 4 किलोमीटर सड़क जो काफी जर्जर खस्ताहाल हालत में वाहन चालकों तथा लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रही थी उस सड़क पर ब्लैक टॉपिंग का कार्य शुरू करवाया जिससे ग्रामीणों में भी काफी खुशी का माहौल है और ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत से जो परेशानियां पिछले तीन-चार वर्षो से पेश आ रही थी उससे अब निजात मिलेगी।

Advertisements

वहीं सड़क पर ब्लैक टॉपिंग का कार्य शुरू करवाते हुए डीडीसी रामेश्वर सिंह ने कहा कि बल्ली खराड़िया खस्ताहाल सड़क से ग्रामीणों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी और ग्रामीण बार-बार सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे और सड़क की मरम्मत की मांग का मुद्दा ग्रामीणों द्वारा डीडीसी अनीता ठाकुर तथा मेरे समक्ष भी उठाया गया जिसे देखते हुए सड़क की ब्लैक टॉपिंग का कार्य 4 किलोमीटर तक शुरू करवा दिया गया है।

वहीं उन्होंने कहा कि इस सड़क के अलावा कालाकोट क्षेत्र की अन्य सड़कें जो बदहाल खस्ताहाल स्थिति में है उन सड़कों की ब्लैक टॉपिंग का कार्य भी आने वाले दिनों में शुरू होगा और कई सड़कों का टेंडर हो चुका है जिनका काम अगले कुछ रोज में शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच व अन्य ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here