पंजाब सरकार की नालायकी के कारण शहर में लगे गंदगी के ढेर, महामारी फैलने का खतरा: भाजपा नेता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला महामंत्री विनोद परमार, हरदोखानपुर मंडल अध्यक्ष अश्विनी गैंद, यशपाल शर्मा, पार्षद गुरप्रीत कौर, नरिंदर कौर, गीतिका अरोड़ा, सुरिंदर पाल भट्टी, पूर्व पार्षद अशोक कुमार, रमेश ठाकुर, मीनू सेठी, राकेश सूद,कविता परमार, सुरेश भाटिया, सविता सूद, सरबजीत सिंह, सुरेखा बरजाता के द्वारा प्रैस नोट में कहा गया है कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को एक महीना होने को है परंतु मामला सुलजता नजर नहीं आ रहा ,क्योंकि निगम व सरकार की हठधर्मी के कारण हड़ताल लंबी होती जा रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि शहर की सफाई रखना तथा लोगों को स्वास्थ्य वातावरण प्रदान करना नगर निगम की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे नगर निगम होशियारपुर पूरा नहीं कर रहा। हड़ताल के कारण पूरे शहर में स्थान-स्थान पर गंदगी के ढेर लगे हैं व गर्मी का मौसम होने के कारण महामारी फैलने का खतरा बन गया है, इसलिए किसी भी हालत में शहर को गंदगी व कूड़े से निजात दिलाई जाए।

Advertisements

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों सीवरमैन व ट्यूवैबल ऑपरेटरों तथा अन्य कच्चे कर्मचारियों के साथ उन्हें कांग्रेस की सरकार बनने पर पक्का करने का वायदा किया था, परंतु सरकार अपने वायदे से मुकर गई है कांग्रेसी नेताओं के धोखे के कारण निगम के कच्चे कर्मचारी अपने को ठगा महसूस करते हैं। श्री सूद ने कहा कि सरकार अपना वायदा पूरा करते हुए नगर निगम के सफाई कर्मचारियों व अन्य कर्मचारी कर्मचारियों की सभी मांगे तुरंत स्वीकार करें, ताकि शहर वासियों को भी स्वच्छता का वातावरण मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here