शहर में फैली गंदगी पर कांग्रेसी पार्षदों का चुप रहना लोगों से धोखा: भाजपा पार्षद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम में भाजपा की महिला पार्षदों नरिंदर कौर,गुरप्रीत कौर व गीतिका अरोड़ा ने संयुक्त तौर पर निगम में चल रही सफाई सेवकों की हड़ताल को समर्थन देते हुए कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार ने पंजाब की जनता की सेहत से खिलवाड़ करने का गंदा खेल शुरू किया हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले तो कोरोना के संकट में मेडिकल किटों और वेक्सिनेशन में जमकर धांधली मचाई। अब वही सरकार निगम के सफ़ाई कर्मचारियों की उचित मांगों को न मान कर होशियारपुर शहर को कई नई बीमारियों को न्यौता दे रही है।पिछले कुछ दिनों से सफाई सेवक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है, जिससे शहर भर में जगह जगह गन्दगी के अंबार लगे हुए है। इससे डेंगू,मलेरिया,चिकनगुनिया आदि बीमारियों का पनपना स्वाभाविक है। लेकिन पंजाब का स्थानीय विभाग सफाई सेवकों की जायज मांगों को न मान कर शहरवासियों की जान का सौदा कर रहा है।

Advertisements

भाजपा पार्षदों ने कहा कि सफाई सेवक हमारे भाई-बहन है जो हमारी गन्दगी भी उठाते है।लेकिन कैप्टन सरकार उनकी मांगें न मान कर उनके हितों पर चाबुक चला कर उन्हें अधमरा कर रही है।जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा।भाजपा पार्षदों ने कहा कि गन्दगी के कारण शहर में नई बीमारियों का आगमन होने के बावजूद इतने गम्भीर मसले पर कांग्रेसी पार्षदों का चुप रहना उन लोगों से धोखा है,जिनके आशीर्वाद से कांग्रेसी पार्षद निगम में उनकी लड़ाई लड़ने आये थे।लेकिन अफसोस कि शहर में मौजूदा मंत्री होने के बावजूद कांग्रेसी पार्षद अपना फ़र्ज़ निभा नही पा रहे।उन्होंने कहा कि भाजपा पार्षद सफ़ाई सेवकों की उचित मांगों का समर्थन करते हुए सांकेतिक रूप में धरना भी देंगे और शहरवासियों को गन्दगी से भी निजात दिलाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here