Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh पीवाईडीबी ने राज्य में 200 से अधिक सफलतापूर्वक टीकाकरण कैंप लगाऐ: सुखविन्दर...

पीवाईडीबी ने राज्य में 200 से अधिक सफलतापूर्वक टीकाकरण कैंप लगाऐ: सुखविन्दर बिंद्रा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। गुरू नानक स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए एक विशेष टीकाकरण कैंप का उद्घाटन करते हुये सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने कहा कि जिले में कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए हरेक योग्य व्यक्ति को जीवन रक्षक टीका लगवाने को यकीनी बनाने के लिए कोविड टीकाकरण कैंप लगाऐ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड अगले 2 महीनों के दौरान लुधियाना में 10 लाख लोगों के टीकाकरण को यकीनी बनाऐगा। उन्होंने इलाका निवासियों को पाँच महीनों के अंदर 10 लाख का संख्या पार करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने 18 साल से अधिक आयु वर्ग की आबादी के लिए टीके के जरुरी भंडारण और उपलब्धता को यकीनी बनाया है और अब नौजवानों को इस टीकाकरण मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए आगे आना चाहिए जिससे प्रभावी ढंग से कोविड का मुकाबला किया जा सके।

Advertisements

बिंद्रा ने नौजवान योद्धाओं से अपील करते हुये कहा कि वह टीका लगाने के लिए दूसरों को पे्ररित करें जिससे रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाई जा सके, जिससे वायरस की संचार कड़ी को तोड़ कर कोविड की संभावित तीसरी लहर के फैलाव को रोकने में मदद की जा सके। उन्होंने नौजवानों को अपने साथियों के साथ मिल कर खुद, अपने परिवारों और अपने पढ़ोसियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए कोविड -19 की रोकथाम सम्बन्धी टीकाकरण करवाने के लिए प्रण लेने के लिए भी कहा। सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने कहा कि राज्य के समूह नौजवान खुद ही टीका लगवाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पी.वाई.डी.बी. सभी योग्य व्यक्तियों को कोविड -19 टीके की खुराक देने के लिए ठोस यत्न कर रही है और अधिक से अधिक योग्य लोगों के जल्द टीका लगाए जाने को यकीनी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी रवीन्द्र सिंह, युवा सेवाओं के सहायक डायरैक्टर दविन्दर सिंह लोटे के अलावा कई अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here