Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री द्वारा चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की उच्च स्तरीय जांच...

मुख्यमंत्री द्वारा चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा, “बेटियां हमारी शान, मर्यादा और गौरव हैं और ऐसी कोई भी घटना निंदनीय है।

Advertisements

भगवंत मान ने कहा कि वह घटना के बारे में जानकर दुखी हैं और उन्होंने जिला प्रशासन से घटना की गहन जांच करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस जघन्य अपराध में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं और पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। भगवंत मान ने लोगों से असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों में न आने की अपील की है।  उन्होंने चेतावनी दी कि इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here