Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh 12वें सत्र की कवरेज के लिए पंजाब भवन को सदन के अहातेे...

12वें सत्र की कवरेज के लिए पंजाब भवन को सदन के अहातेे घोषित करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सभी सुरक्षा सावधानियों की पालना करते हुए पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी सिंह ने 15वीं विधानसभा के 12वें सत्र की प्रैस कवरेज के लिए पंजाब भवन, सैक्टर-3 चंडीगढ़ को सदन का अहाता घोषित करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया है। यह फैसला विधानसभा स्पीकर के नेतृत्व में हुई मीटिंग के दौरान लिया गया। स्पीकर ने बताया कि सैशन की करवरेज करने वाले सभी पत्रकारों के लिए कोविड-19 टैस्ट करवाना अनिवार्य है। पत्रकारों को टैस्ट करवाने की सुविधा देने के लिए पंजाब भवन, सैक्टर-3, चंडीगढ़ में 25-26 अगस्त को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष कैंप लगाया जायेगा। केवल नेगेटिव रिपोर्ट वाले पत्रकारों को ही पंजाब भवन में दाखिल होने की आज्ञा होगी।

Advertisements

मीटिंग के बाद जानकारी देते हुए पंजाब विधानसभा के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब भवन के हाल के बाहर प्रत्येक टीवी चौनल के सिर्फ एक कैमरामैन और एक पत्रकार को कवरेज करने की आज्ञा होगी जहाँ से सैशन का सीधा प्रसारण किया जायेगा। हाल में कोई भी कैमरा / मोबाइल फोन लेजाने की आज्ञा नहीं होगी। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब विधानसभा मैंबर पंजाब भवन के खुले क्षेत्र में प्रैस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि एक संस्था के सिर्फ एक पत्रकार को कवरेज करने की आज्ञा है। पत्रकारों को सम्बन्धित संस्था के संपादक / ब्यूरो चीफ की सहमति से फॉर्म भरकर पंजाब विधानसभा प्रैस गैलरी समिति की सिफारिश के लिए 25 अगस्त, 2020 दोपहर 12 बजे तक जमा करवाना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here