दसूहा ने पुलिस ने 2 हजार लीटर लाहण की बरामद व दो युवकों को 230 नशीली गोलियों सहित किया काबू

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मनु रामपाल। थाना दसूहा पुलिस ने मंड एरिया में रेड करके 2000 लीटर लाहण बरामद करके नष्ट की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीश कुमार उप कप्तान सब डिवीजन दसूहा ने बताया कि उनके द्वारा ब्यास दरिया के साथ लगते मंड एरिया में पुलिस पार्टी के साथ नाजायज शराब का धंधा करने वालों को काबू करने के लिए रेड की गई। मंड एरिया में रेड करके 2000 लीटर लाहण बरामद करके नष्ट की गई है। उनके द्वारा नशीले पदार्थ के धंधे में शामिल व्यक्तियों की तलाश करके उनसे नशीले पदार्थ की बरामदी के लिए रोजाना सर्च आपरेशन अपनी निगरानी में करवाया जा रहा है।

Advertisements

नशीले पदार्थ के धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान दसूहा पुलिस ने एक युवक से 80 नशीली गोलियां बरामद करके उसे काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की पहचान राम सिंह उर्फ रामा पुत्र जीत सिंह निवासी गांव पस्सी कंडी थाना दसूहा के तौर पर हुई है। इस दौरान थाना दसूहा पुलिस ने एक युवक से 150 नशीली गोलियां बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की पहचान गुलशन कुमार उर्फ सोनू पुत्र स्व. प्रकाश चंद निवासी मकान नं 128/3 मोहल्ला न्यू सिविल लाइन होशियारपुर के तौर पर हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here